डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में आवेदक बृजेश पाण्डेय पुत्र रामाशंकर पाण्डेय साकिन धनगढवा थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा एनसीआपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत के माध्यम से वित्तीय फ्राड होनें का शिकायत किया गया था । जिस पर थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम व बैंक के समन्वय से आवेदक बृजेश पाण्डेय उपरोक्त के फ्राड धनराशि 20000/- रुपये को MRM Portal के माध्यम से पीड़ित के खातें में वापस कराया गया।
सराहनीय कार्य करने वाली साइबर टीम का विवरण-
1. मनोज कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
2. उ0नि0 श्याम कन्हैया दूबे साइबर प्रभारी थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
3. का0 संतोष कुमार सिंह साइबर सेल थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
4. का0 आशुतोष सिंह साइबर सेल थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
5. का0 आकाश कुमार साइबर सेल थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
