महराजगंज फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के आनंद नगर स्थित खेलो इंडिया कैंपस सभागार में शुक्रवार, 10 जुलाई को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र चौधरी की उपस्थिति में कई जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया।
समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पात्र युवक-युवतियों का विवाह सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना
महाराजगंज
फरेंदा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित, कई जोड़ों का विवाह संपन्न
- by Netra 24 Times
- 11/07/2026
- 20 Views
- 3 days ago
