Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

12,000/-रू0 छात्रवृत्ति पाकर छात्रों के चेहरे खिले

सिद्धार्थनगर शासकीय एवं परिषदीय विद्यालयों में कक्षा-8 में अध्ययनरत छात्रों द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा/एन.एम.एम.एस.एस. उत्तीर्ण करने पर सरकार द्वारा छात्रों को 12,000/-रू0 प्रतिवर्ष के औसत से लगातार चार वर्षों यानी कक्षा-12 तक लगातार अध्ययनरत रहने पर कुल 48,000/-रू0 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
कक्षा-7 में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र ही राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा/एन.एम.एम.एस.एस. की परीक्षा देने हेतु पात्र होते हैं।
परिषदीय एवं शासकीय विद्यालयों में कक्षा-8 में अध्यनरत छात्र ही प्रतिवर्ष प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति/एन.एम.एम.एस.एस. की परीक्षा में प्रतिभाग कर सकते हैं जिसमें जून से अगस्त माह तक आवेदन करना होता है और इसका परिणाम दो से तीन महीने अथवा मार्च माह तक आने की सम्भावना रहती है। आम तौर पर उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति परीक्षा/एन.एम.एम.एस.एस. का परीक्षा परिणाम मार्च माह में घोषित किया जाता है। चूँकि विभिन्न राज्यों में परीक्षा की तिथियां अलग-अलग होती हैं, इसलिए नतीजों की घोषणा भी अलग-अलग समय पर की जाती है।
छात्रवृत्ति परीक्षा/एन.एम.एम.एस.एस. की परीक्षा में वैकल्पिक प्रश्न 180 में से कम से कम न्यूनतम 72 अंक यानी 40 प्रतिशत सामान्य वर्ग के लिए तथा 57-58 अंक यानी 32 प्रतिशत अन्य पिछड़े वर्ग/एस0सी0/एस0टी0 के अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण होने हेतु अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।
छात्रवृत्ति परीक्षा/एन.एम.एम.एस.एस. की परीक्षा में कुल 180 प्रश्न में से 90 प्रश्न मानसिक योग्यता परीक्षण तथा 90 प्रश्न शैक्षिक योग्यता परीक्षण से इस प्रकार कुल 180 अंक का प्रश्नोत्तर होता है। उक्त परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को मानसिक योग्यता परीक्षण एवं शैक्षिक योग्यता परीक्षण में अलग-अलग न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। इतना ही नहीं छात्रों के लिए सिर्फ न्यूनतम अंक प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं होता है बल्कि छात्रवृत्ति के लिए अंतिम चयन प्रदेश स्तर पर बनने वाली मेरिट-लिस्ट के आधार पर होता है। मेरिट लिस्ट प्रत्येक राज्य और जिले में वहां के छात्रों के प्रदर्शन के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा/एन.एम.एम.एस.एस. परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरान्त छात्रों द्वारा कक्षा-9 में प्रवेश करने के बाद एन0एस0पी0 की अधिकारिक वेबसाईट/पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करना होता है उसके पश्चात विद्यालय द्वारा सत्यापन किया जाता है फिर उसके बाद जिले स्तर पर एवं प्रदेश स्तर पर तथा उसके बाद केन्द्रीय स्तर पर छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु आवेदन की जांच और सत्यापन होता है। तत्श्चात शासन और विभाग द्वारा मेरी लिस्ट में छात्रों का चयन होता है उसके बाद टोकन नम्बर जारी किया जाता है तब जाकर छात्रों के खाते में सीधे डी0बी0टी0 के माध्यम से 12,000/-रू0 वार्षिक छात्रवृत्ति प्राप्त होती है।
इसी प्रकार प्रतिवर्ष छात्रों को राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा/एन.एम.एम.एस.एस. की छात्रवृत्ति प्राप्त किये जाने हेतु प्रतिवर्ष नवीनीकरण एन0एस0पी0 पोर्टल की अधिकारिक वेबसाईट पर कराना होता है।
छात्रों को राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा/एन.एम.एम.एस.एस. की छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने से पहले अपने खाता को बैंक में आधार सीडिंग एवं के0वाई0सी0 पूर्ण करा लेनी चाहिए उसके पश्चात ही राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा/एन.एम.एम.एस.एस. की छात्रवृत्ति छात्रों के खाते में विभाग और शासन द्वारा सीधे अन्तरित की जाती है।
मुख्यालय स्थित खजुरिया निवासी अब्दुल मुबीन मन्सूरी की पुत्री निकहत परवीन को राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा/एन.एम.एम.एस.एस. उत्तीर्ण करने के उपरान्त छात्रवृत्ति की पहली वार्षिक किश्त मु0-12,000/-रू0 प्राप्त हुयी है। जिसके बाद परिवार के खुशी का कोई ठिकाना नहीं। निकहत परवीन के पिता अब्दुल मुबीन मन्सूरी ने कहा कि मेरी पुत्री निकहत परवीन शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। वह श्री सिंहेश्वरी इण्टर कालेज, तेतरी बाजार से वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा/एन.एम.एम.एस.एस. उत्तीर्ण की उसके बाद वर्ष 2026 में राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा/एन.एम.एम.एस.एस. की छात्रवृत्ति की पहली वार्षिक किश्त मु0-12,000/-रू0 एन0एस0पी0 पोर्टल पर आवेदन करने के पश्चात प्राप्त हो गयी है। उक्त छात्रवृत्ति की धनराशि मेरी बेटी के खाते में आने के बाद हमारे पूरे घर, परिवार के सदस्यों का कोई ठिकाना नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मेधावी छात्रों के उत्साहवर्द्धन हेतु राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा/एन.एम.एम.एस.एस. की सरकार द्वारा जो स्कीम चलायी गयी है छात्रों के लिए काफी प्रेरणादायक, जीवनदायी और उत्साहित प्रेरणादायक योजना है। इससे छात्रों का मनोबल काफी ऊँचा होगा और शिक्षा प्रति उनका ध्यान और आकर्षित होगा। निःस्संदेह यह परीक्षा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता का अलख जगाने का बहुत सटीक साधन है।
निकहत परवीन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया और कहा कि इसमें मेरे माता-पिता के साथ मेरे घर परिवार के सारे सदस्यों ने मेरा उत्साहवर्द्धन और हौसला बढ़ाया और हमारे विद्यालय तथा कोचिंग के समस्त अध्यापकों के स्नेहिल और उचित मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल करने का मुझे सुअवसर प्राप्त हुआ है। जिनकी मैं हमेशा ऋणी रहूँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *