आज दिनांक 06.07.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना बांसी मय पुलिस टीम द्वारा पुलिस और आमजन के बीच सौहार्द एवं समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से थानाक्षेत्र के रतनसेन इण्टर कालेज के मैदान में आमजन के साथ क्रिकेट मैच खेला गया । इस मैत्री मैच में प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस टीम के अधिकारी व कर्मचारी तथा कॉलेज के छात्र एवं स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खेल भावना से खेले गए इस मैच ने पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास को और मजबूत किया । इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा युवाओं को खेलों से जुड़ने, नशे से दूर रहने तथा अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से पुलिस और जनता के बीच की दूरियां कम होती हैं और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा मिलता है ।
सिद्धार्थनगर
थाना बांसी पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के रतनसेन इण्टर कालेज में किया गया मैत्री मैच का आयोजन
- by Netra 24 Times
- 08/07/2026
- 22 Views
- 6 days ago
