महराजगंज जिले की बृजमनगंज पुलिस ने इलाज के दौरान घायल की मौत के बाद आपराधिक मानव वध के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने मामले में साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 बढ़ाते हुए कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को मनोज साहनी की तहरीर पर थाना बृजमनगंज में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में गंभीर रूप से घायल रामवृक्ष साहनी का उपचार बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में चल रहा था। उपचार के दौरान 3 जुलाई 2026 को उनकी मृत्यु हो गई।
घायल की मौत के बाद विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में आपराधिक मानव वध से संबंधित बीएनएस की धारा 105 जोड़ी गई। इसके बाद बृजमनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लेहड़ा चौराहे से आरोपी संजय साहनी (32 वर्ष), निवासी पुरन्दरपुर, थाना बृजमनगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।N24TIMES
महाराजगंज
इलाज के दौरान घायल की मौत, आपराधिक मानव वध के आरोप में आरोपी गिरफ्तार
- by Netra 24 Times
- 06/07/2026
- 22 Views
- 1 week ago
