डॉ0 अभिषेक महाजन ,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश पर एवं श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व श्री मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के निकट पर्यवेक्षण में थाना शोहरतगढ़ के ग्राम कोटिया में “ऑपरेशन कवच” (एण्टीस्मगलिंग ड्राइवटीम रोस्टर) के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके सुझावों को नोट किया गया । समितियों से अपराध एवं अपराधियों के संबंध में सूचनाएं साझा करने का आग्रह किया गया, ताकि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके । थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस जनता के सहयोग से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराधमुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है । जनता से अपील है कि वे पुलिस के साथ यथा सम्भव सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस स्टेशन या चौकी कोटिया को दें ।
सिद्धार्थनगर
थाना शोहरतगढ़ के ग्राम कोटिया में सीमा सुरक्षा बल, IB, LIU, सर्विलान्स सेल, आपरेशन कवच टीम की उपस्थिति में “ऑपरेशन कवच” (एण्टीस्मगलिंग ड्राइव टीम रोस्टर) के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया
- by Netra 24 Times
- 05/07/2026
- 18 Views
- 1 week ago
