कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर।
प्रेस विज्ञप्ति
सेवा में,
जिला सूचना अधिकारी
व समस्त प्रभार प्रिन्ट इलेक्ट्रानिक मीडिया
जनपद सिद्धार्थनगर।
आज दिनांक 01.07.2026 को, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय के निर्देश के क्रम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन इंटर्रशिप कार्यक्रम 2026 के तहत सिद्धार्थ ला कालेज मसिना के 3/5 वर्षिय 31 विधि छात्र व छात्राओ के एक माह के ट्रेनिंग के उपरान्त आज ट्रेनिंग प्रोग्राम का मुल्याकन कर प्रमाणपत्र वितरण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय ने विधि छात्रो को विधि की पढ़ायी समय बद्ध तरीके से करने व अनवरत विधि के क्षेत्र में अपने ज्ञान को बढ़ाने व विधिक रिसर्च पर जोर दिया गया एवं न्याय शास्त्र के बारे मे उल्लेख किया गया। एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया
उक्त बैठक में श्री अनुभव कटियार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अश्वनी कुमार मिश्र चीफ लीगल डिफेन्स काउन्सिल एवं समस्त सिद्धार्थ ला कालेज मसिना के छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।
उक्त प्रेस विज्ञप्ति सम्मानित दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करंे।
SD-01-07-2026
शैलेन्द्र नाथ
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
सिद्धार्थनगर।
सिद्धार्थनगर
लखनऊ द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन इंटर्रशिप कार्यक्रम 2026 के तहत सिद्धार्थ ला कालेज मसिना के 3/5 वर्षिय 31 विधि छात्र व छात्राओ के एक माह के ट्रेनिंग के उपरान्त आज ट्रेनिंग प्रोग्राम का मुल्याकन कर प्रमाणपत्र वितरण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया
- by Netra 24 Times
- 02/07/2026
- 78 Views
- 2 weeks ago
