डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज दिनांक 30.06.2026 को थाना मिश्रौलिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 109/2026 धारा 305(C), 324(2) 317(2) बीएनएस में सम्बन्धित 02 नफर बाल अपचारी को हिरासत में लेकर व 01 अभियुक्त को अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के भीतर चोरी के सामान के साथ मधवापुर बंधे से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त व बाल अपचारी का विवरण का विवरणः-
01. अभियुक्त अहमद उर्फ मद्दा पुत्र असलम साकिन भैसहवा, थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर ।
बरामदगी का विवरण-
एक जोड़ी पायल व दो जोड़ी विछुआ व 3300/- रुपये नगद
गिरफ्तार करने अधि0/कर्मचारीगण का विवरण –
1. उ0नि0 राजकुमार थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
2. हे0का0 तेजप्रकाश मौर्या थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
3. का0 कुलभास्कर वर्मा थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
4. रि0का0 रोहित नन्दन थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर।
05.रि0का0 विकास पान्डेय थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर।
