डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 30.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अभय सिंह मय मिशन शक्ति टीम द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र आवेदिका प्रभावती पत्नी ध्रुपचन्द साकिन ककरही थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर की जांच करते हुए पति पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद व मनमुटाव को दूर करते हुए पति-पत्नी को एक साथ विदा किया गया तथा परिवार को बिखरने से बचाया गया ।
थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम का विवरण-
01.उ0नि0 आनन्द कुमार शाही थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.हे0का0 जितेन्द्र सिंह थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.म0हे0का0 सत्या त्रिपाठी थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर।
04.म0का0 रानी विश्वकर्मा थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
