उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को जनसुनवाई व्यवस्था और महिला हेल्पडेस्क को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय न आना पड़े। साथ ही प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि थाना स्तर पर समाधान योग्य शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और संवेदनशील समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारियों को इस दिशा में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए
महाराजगंज
महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की शिकायतें सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए
- by Netra 24 Times
- 01/07/2026
- 40 Views
- 2 months ago

Next Post