कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडरों को योजना के प्रति जागरूक करने के साथ पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उन्होंने लाभार्थियों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान करते हुए नगर को स्वच्छ बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने तथा जल संरक्षण में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि समय पर ऋण चुकाने वाले स्ट्रीट वेंडरों को योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से अधिक ऋण की सुविधा प्रदान की जा रही है।उन्होंने बताया कि नियमित भुगतान करने वाले लाभार्थियों को प्रथम चरण में 15 हजार रुपये, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने लाभार्थियों से समय पर ऋण अदायगी करने की भी अपील की। महोत्सव के दौरान ऋण वितरण, डिजिटल भुगतान, वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम तथा उत्कृष्ट स्ट्रीट वेंडरों के सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर मिशन प्रबंधक रामसजीवन, सामुदायिक आयोजक विकास कुमार चौरसिया, नगर पालिका के सभासदगढ आदि समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगऱ में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया
- by Netra 24 Times
- 29/06/2026
- 70 Views
- 2 weeks ago

Next Post