महराजगंज जिले के कोल्हई थाना क्षेत्र के गुलरिहा कला गांव में भीषण गर्मी के बीच तेज धमाके के साथ बिजली का ट्रांसफॉर्मर फट गया। धमाके की तेज आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित बिजली विभाग को अवगत कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है और ट्रांसफॉर्मर बदलने तथा विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि तेज गर्मी के कारण बिजली व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन और बिजली विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
महाराजगंज
भीषण गर्मी के बीच तेज धमाके के साथ बिजली का ट्रांसफॉर्मर फटा, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी
- by Netra 24 Times
- 29/06/2026
- 50 Views
- 2 months ago

Previous Post