मा0 राज्यपाल महोदया श्रीमती आनन्दी बेन पटेल जी का जनपद सिद्धार्थनगर में आगमन कपिलवस्तु विश्वविद्यालय थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनांक 27.06.2026 को श्री शिवशरणप्पा जीएन. जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर, डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य विभिन्न बिन्दुओं (हेलीपैड/ कार्यक्रम-स्थल आदि) पर गहनता एवं सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, थानाध्यक्ष कपिलवस्तु सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा मा0 राज्यपाल महोदया के कपिलवस्तु विश्वविद्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य विभिन्न बिन्दुओं पर गहनता एवं सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया
- by Netra 24 Times
- 27/06/2026
- 28 Views
- 2 weeks ago
