घटना में प्रयुक्त 01 अदद आलाकत्ल गड़ासा बरामद
डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन मे व विश्वजीत सौरयान (IPS) क्षेत्राधिकारी सदर, सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में जितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष मोहाना सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 20.06.2026 को अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान वांछित के तहत छाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 93/2026 धारा 103(1)/3(5)/61(2) बी0एन0एस0 थाना मोहाना जनपद सि0नगर से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तगण 1. तिवारी लोध पुत्र गौरी लोध उम्र करीब 43 वर्ष 2. रमेश लोध पुत्र गम्हे लोध उम्र करीब 42 वर्ष 3. आनन्द लोध पुत्र गणेश लोध उम्र करीब 20 वर्ष साकिनान दुल्हा सुमाली टोला पिपरहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर को मगरहिया मोड के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
01. तिवारी लोध पुत्र गौरी लोध साकिन दुल्हा सुमाली टोला पिपरहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
02. रमेश लोध पुत्र गम्हे लोध साकिन दुल्हा सुमाली टोला पिपरहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
03. आनन्द लोध पुत्र गणेश लोध साकिन दुल्हा सुमाली टोला पिपरहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
अभियुक्त तिवारी लोध पुत्र गौरी लोध का आपराधिक इतिहास-
01.मु0अ0स0 134/2021 धारा 120बी, 147, 201, 302, 34 भा0द0वि0 थाना कोतवाली सि.नगर ।
बरामदगी का विवरण-
01. घटना मे प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल गड़ासा ।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक मुकेश गुप्ता द्वारा अभियुक्त आनन्द लोध की बहन उषा से प्रेम सम्बन्ध था उक्त प्रेम सम्बन्ध के बात को लेकर अभियुक्त आनन्द लोध की बहन उषा अक्टूबर 2025 मे आत्महत्या कर ली थी उसी दिन मुकेश गुप्ता घर से नेपाल भाग गया था जहां पर कुछ दिन रहने के पश्चात् वह मुम्बई चला गया था तभी से हमलोग मुकेश गुप्ता को जान से मारने के लिये खोज रहे थे । उस घटना के बाद से पहली बार दिनांक 09.06.2026 को मुकेश गुप्ता वापस अपने घर पर आया था । मुंकेश के घर आने की सूचना जैसे ही तिवारी लोध को मिली तो तिवारी ट्रेन से बम्बई से नौगढ आ गया । नौगढ स्टेशन से रमेश लोध पुत्र गम्हे लोध निवासी दुल्हा शुमाली टोला पिपरहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर लेने के लिये आया था । रमेश व तिवारी लोध पिपरहवा गाँव के बाहर दिनांक 16.06.2026 की रात्रि मे पहुचे जहाँ पूर्व से ही आनन्द लोध पुत्र गणेश लोध मौजूद मिला उक्त तीनो व्यक्तियों द्वारा हत्या कि योजना बनायी गयी । तत्पश्चात रमेश लोध के द्वारा मुकेश गुप्ता के घऱ के आस- पास की निगरानी करके बताया गया कि मुकेश अपने घर की छत पर अकेले ही सोया हुआ है । अगल-बगल सभी लोग सो रहे हैं मुकेश को जान से मारने का यही सही मौका है । आनन्द लोध ने उसके लिये पहले से ही एक गडासा खरीदकर रखा हुआ था। तिवारी लोध और आनन्द लोध धीरे से मुकेश के घर के छत पर चढ़ गये तिवारी लोध द्वारा मुकेश गुप्ता के पैर को पकड लिया तथा आनन्द लोध ने पहले से अपने पास लिये हुए गडासा से मुकेश की गर्दन को एक ही बार में ही काट दिया । फिर दोनो लोग उसके शरीर को कुछ देर पकडे रहे तथा जब मुकेश हिलना डुलना बन्द कर दिया तो तिवारी लोध व आनन्द लोध लोग छत से नीचे उतर गये । घटना के दौरान रमेश लोध बाहर निगरानी कर रहा था ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01. जितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.एसओजी प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय मय एसओजी टीम
03.प्रभारी सर्विलांस हरेन्द्र चौहाना मय सर्विलांस टीम
04.उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह चौ0 प्र0 ककरहवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
05.हे0का0 मनोज कुमार थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
06.का0 अशोक कुमार थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
07.रि0का0 अभिषेक प्रताप सिंह थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
