Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

“पुस्तक दान महादान” अभियान के माध्यम से पाठा क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का प्रयास

“पुस्तक दान महादान” अभियान के माध्यम से पाठा क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का प्रयास रुकमा बुजुर्ग (चित्रकूट)। शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। इसी सोच को साकार करने के उद्देश्य से पाठा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुकमा बुजुर्ग में निर्मित सार्वजनिक पुस्तकालय के संचालन एवं विकास के लिए “पुस्तक दान महादान” अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के माध्यम से क्षेत्र के शिक्षकों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सभी जागरूक नागरिकों से पुस्तकालय हेतु पुस्तकों के सहयोग की अपील की गई है। समाजसेवी मुकेश कुमार ने कहा कि आज भी पाठा क्षेत्र के अनेक छात्र-छात्राएं और युवा आर्थिक एवं संसाधनों की कमी के कारण गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री से वंचित हैं। ऐसे में एक समृद्ध पुस्तकालय उनके लिए ज्ञान का केंद्र बन सकता है, जहां वे विभिन्न विषयों की पुस्तकों का अध्ययन कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय केवल किताबों का संग्रह नहीं होता, बल्कि यह समाज में बौद्धिक चेतना, जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम होता है। पुस्तकालय युवाओं को नशे, सामाजिक कुरीतियों और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर उन्हें शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास की ओर प्रेरित करता है। अभियान के तहत विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान, साहित्य, इतिहास, भारतीय संविधान, विज्ञान, कृषि, पर्यावरण, सामाजिक अध्ययन, प्रेरणादायक महापुरुषों के जीवन चरित्र, बाल साहित्य एवं अन्य उपयोगी विषयों से संबंधित पुस्तकों का सहयोग आमंत्रित किया गया है। पुरानी लेकिन अच्छी स्थिति में उपलब्ध पुस्तकें भी पुस्तकालय के लिए उपयोगी सिद्ध होंगी। मुकेश कुमार ने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति कम से कम एक पुस्तक भी पुस्तकालय को दान करता है, तो बहुत कम समय में यह पुस्तकालय हजारों पुस्तकों से समृद्ध होकर क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए ज्ञान का बड़ा केंद्र बन सकता है। यह पुस्तकालय आने वाली पीढ़ियों के शैक्षिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने पाठा क्षेत्र के सभी प्रवासी नागरिकों, शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं शिक्षा प्रेमियों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि यह केवल पुस्तक संग्रह का अभियान नहीं है, बल्कि शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक विकास का एक जनआंदोलन है। बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि आइए, हम सब मिलकर शिक्षा की मशाल को और अधिक प्रज्वलित करें तथा पाठा क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे एक पुस्तक का दान, अनेक सपनों को नई उड़ान।

मुकेश कुमार(समाजसेवी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *