डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश पर एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन पर व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बाँसी के कुशल पर्यवेक्षण तथा अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 13.06.2026 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट बाँसी सिद्धार्थनगर द्वारा निर्गत एनबीडब्लु वारण्ट से सम्बन्धित वारन्टी को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय जे0एम0 बांसी जनपद सिद्धार्थनगर भेजा गया ।
गिरफ्तार वारण्टी का विवरण-
1. कोमल लोध पुत्र रमेश लोध निवासी कोटिया पाण्डेय थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-
01. उ0नि0 कुंज बिहारी तिवारी थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर
02. का0 रामसरन थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर
03. का0 रतनदीप गोड़ थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर
