बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने संबधित प्रधानाचार्याे एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि केन्द्र पर समय से समस्त तैयारियां पूर्ण करा ले। परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण, सीसीटीवी की कार्यशीलता, पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा सभी केंद्रों पर शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जनपद में 06 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जिस पर 3253 अभ्यर्थी परीक्षा देगें। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 08 बजे से होगा तथा 8.45 बजे गेट बन्द हो जायेगा। निषिद्ध सामग्री का प्रवेश नही होना चाहिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, प्रधानाचार्य, केन्द्र प्रभारी एवं अन्य संबधित उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 11 जून 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में प्रवक्ता (पुरूष/महिला) राजकीय इन्टर कालेज (प्रा0) 2025 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई
- by Netra 24 Times
- 11/06/2026
- 28 Views
- 6 days ago

Next Post