Breking News
सिद्धार्थनगर 16 जून 2026/केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 14 जून से 16 जून 2026 तक समस्त विकास खण्डों में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया, जिसके क्रम में मा0 सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल, पूर्व विधायक इटवा डॉ सतीश द्विवेदी, जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा विकास खण्ड में इटवा में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं स्टॉल का अवलोकन कियाआल इंडिया पत्रकार एकता संघ का विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्नजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा थाना जोगिया उदयपुर पर कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) की गोष्ठी का किया गया आयोजनमहिला का भेष बनाकर चोरी करने वाले गैंग के सदस्य को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तारसिद्धार्थनगर 15 जून 2026/मा0 मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री  अनिल राजभर जी द्वारा मा0 विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. , पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह के साथ कपिलवस्तु स्तूप का भ्रमण किया गयागव्यसिद्ध डॉ. रणवीर सिंह ने किया पंचगव्य विद्यापीठम केंद्र का निरीक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोरमोहम्मद अजीज पुत्र गफूर को तहसील रिपोर्टर नौगढ़, सिद्धार्थनगर बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंदीप लाल भारद्वाज को शान ए भारत राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानितडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना सिद्धार्थ नगर 15 जून 2026/ विश्वास विकास और जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मा0 मंत्री श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग उत्तर प्रदेश सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता एवं माननीय विधायक कपिलवस्तु  श्याम धनी राही, माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा  दीपक मौर्या, पूर्व विधायक डुमरियागंज  राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता किया गयाआगामी त्यौहार मोहर्रम व जनपद में शान्ति-व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के साथ थाना शोहरतगढ़ पर थानाक्षेत्र के जूलूस आयोजकों, ताजियादारों तथा ग्राम प्रधान व संभ्रांत व्यक्ति तथा धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी की गयी अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ व थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ आगामी त्यौहार मौहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा शोहरतगढ़ में मोहर्रम जुलूस मार्गों का भौतिक निरीक्षण कर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त /फ्लैग मार्च किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत महिला थाना की टीम द्वारा महिला थाना पर आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से तलाक की कगार पर खड़े विभिन्न कारणो से अलग रह रहे परिवारों के बीच हुए मनमुटाव को दूर कराकर 05 जोड़ों को एक साथ विदा कराया गया जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम नौखानिया में महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम जमुहवा में महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया युपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि ₹ 23,500/- को थाना खेसरहा साइबर सेल टीम द्वारा कराया गया वापससिद्धार्थनगर विस्तार केंद्र में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया आज अपने क्षेत्र के प्रसिद्ध कठेला समय माता मंदिर परिसर में गरीब कल्याण संस्था के सभी साथियों के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की गई और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया गया
सिद्धार्थनगर

प्रेस क्लब सिद्धार्थनगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न, पत्रकार हितों की रक्षा का लिया संकल्प

जनपद सिद्धार्थनगर के नवनिर्वाचित प्रेस क्लब जनपद सिद्धार्थनगर के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार, विकास भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति निष्ठा, निष्पक्षता एवं समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष भारत कनौजिया, ब्यूरो रिपोर्टर अब्दुल रशीद हाशमी ,जिला प्रवक्ता नंदनी मौर्य, जिला प्रभारी विजय सिंह भास्कर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज पासवान, जिला उपाध्यक्ष दिलीप मौर्य एवं राजकुमार वर्मा वरिष्ठ जिला महामंत्री, प्रेमचंद गौड़ जिला मंत्री, श्याम नारायण सिंह वरिष्ठ जिला प्रवक्ता, असलम अजीज जिला सम्प्रेक्षक, दीपू पासवान, जिला कोषाध्यक्ष, सोमनाथ जायसवाल, अध्यक्ष तहसील इटवा, नियाज अहमद अध्यक्ष तहसील डुमरियागंज सहित अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपर जिलाधिकारी द्वारा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा प्रेस क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार शुक्ला द्वारा तैयार की गई। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पत्रकारों के माध्यम से ही सरकार की योजनाएं, उपलब्धियां और जनहित से जुड़े मुद्दे आम जनता तक पहुंचते हैं। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रेस क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रेस क्लब का बढ़ता हुआ कारवां पत्रकार साथियों के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन सदैव पत्रकार हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। जनपद के किसी भी पत्रकार के साथ किसी प्रकार की समस्या या प्रतिकूल परिस्थिति उत्पन्न होने पर प्रेस क्लब उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार साथियों को शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित पत्रकार साथियों को सम्मानित किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। पूरे समारोह में उत्साह, हर्षोल्लास एवं संगठनात्मक एकता का वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *