Breking News
जनता दर्शन में सुनी गईं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देशमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम मधवापुर में महिलाओं/बालिकाओं को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे जागरूक किया गया जिला बदर आदेश का अनुपालन: सिंदुरिया पुलिस ने अभियुक्त को जनपद सीमा से किया बाहरदिवंगत चार आत्माओं का प्रथम पुण्यतिथि 13 जुलाई 2026 को शुभम पैराडाइज होटल सनई में दी गई श्रद्धांजलि सभा हुआ सम्पन्नथाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया 
सिद्धार्थनगर

विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में सड़क निर्माण कार्यों में विलंब, लंबित परियोजनाओं एवं अधिकारियों की जवाबदेही के संबंध में

मेरे सतत प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ की विभिन्न सड़क परियोजनाओं हेतु शासन द्वारा करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत एवं अवमुक्त की गई है। किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि अनेक परियोजनाओं में आज तक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है तथा कई कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। इससे क्षेत्र की जनता में भारी असंतोष व्याप्त है। मैं वर्ष 2022 से लगातार विभागीय अधिकारियों से स्वीकृत परियोजनाओं, धनराशि, टेंडर प्रक्रिया एवं निर्माण कार्यों की प्रगति संबंधी जानकारी मांगता रहा हूँ। श्री कमल किशोर, अधिशासी अभियंता (प्रांतीय खंड) तथा उनसे पूर्व कार्यरत अधिशासी अभियंताओं से भी कई बार जानकारी मांगी गई, किंतु अपेक्षित विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया। नोडल अधिकारी के दायित्वों का भी समुचित निर्वहन नहीं किया गया, जिसके कारण जनप्रतिनिधि एवं जनता को विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति से अवगत नहीं कराया जा सका। श्री आशीष भारद्वाज, अधिशासी अभियंता (निर्माण खंड) द्वारा कुछ परियोजनाओं का भूमिपूजन कराया गया है, किंतु अधिकांश कार्यों की वर्तमान स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है। कई परियोजनाओं में कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है तथा कुछ स्थानों पर कार्य अधूरे पड़े हैं।

अतः कृपया विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ की सभी सड़क परियोजनाओं के संबंध में निम्न विवरण उपलब्ध कराने का कष्ट करें—

1. स्वीकृत एवं अवमुक्त धनराशि का विवरण।
2. टेंडर प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति।
3. प्रारंभ एवं पूर्ण किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट।
4. लंबित कार्यों के कारण एवं उत्तरदायी अधिकारियों का विवरण।
5. अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की समय-सीमा।

साथ ही वर्षा ऋतु से पूर्व सभी लंबित एवं अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिन परियोजनाओं हेतु धनराशि निर्गत की जा चुकी है, उनकी अद्यतन स्थिति से भी अवगत कराया जाए। माननीय मुख्यमंत्री जी भ्रष्टाचार, लापरवाही एवं शिथिल कार्यप्रणाली के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति रखते हैं।

अतः अपेक्षा है कि आप स्वयं संज्ञान लेकर सभी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे, संभावित अनियमितताओं की जांच कराएंगे, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करेंगे तथा मुझे यथाशीघ्र विस्तृत प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।
जिम्मेदार अफसर अगर भ्रष्टाचार लापरवाही नहीं छोड़ेंगे तो हम उनको जनता के सामने लाकर एक्सपोज करेंगे । मैं सम्पूर्ण स्थिति से माननीय मुख्यमंत्री जी को भी अवगत कराऊँगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *