महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बढ़ेपुरवा में प्रशासन ने अवैध डीजल भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 700 लीटर डीजल बरामद कर उसे सीज कर दिया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता के नेतृत्व में की गई। मौके पर प्रतिनिरीक्षक इन्द्रभान एवं क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध पटेल भी मौजूद रहे। प्रशासनिक टीम ने छापेमारी के दौरान अवैध रूप से डीजल भंडारण पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए भंडारित डीजल को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर
डीजल माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर : बढ़ेपुरवा में 700 लीटर अवैध डीजल पकड़ा गया
- by Netra 24 Times
- 30/05/2026
- 14 Views
- 2 hours ago
