डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा विश्वजीत शौरयान (IPS) क्षेत्राधिकारी सदर व एसडीएम सदर राहुल वत्स के साथ आज दिनांक 24.05.2026 को भारत-नेपाल राष्ट्र की सीमा पर स्थित चौकी हरिवंशपुर थाना लोटन पर आपरेशन कवच के अंतर्गत गो-तस्करी, ड्रग तस्करी, शराब तस्करी, मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान आपरेशन कवच के अंतर्गत ग्राम सुरक्षा समिति के अध्यक्ष/सदस्यों, आपरेशन कवच टीम , स्थानीय पुलिस, कस्टम, इंटेलिजेंस ब्यूरो,एलआईयू, एसएसबी के साथ बैठक का आयोजन किया गया तथा विभिन्न बिन्दुओ पर तस्करी रोकथाम हेतु विस्तृत चर्चा की गयी । इस दौरान निरीक्षक गौरव सिंह (आपरेशन कवच), निरीक्षक सौरभ राय एसएसबी, उ0नि0 मनोहर लाल एसएसबी, थानाध्यक्ष लोटन हरिओम कुशवाहा, उ0नि0 राहुल गुप्ता चौकी प्रभारी हरिवंशपुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
सिद्धार्थनगर
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा चौकी हरिवंशपुर थाना लोटन पर आपरेशन कवच के तहत एसएसबी व इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया गया
- by Netra 24 Times
- 24/05/2026
- 42 Views
- 6 days ago
