बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में पाठा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय चित्रकूट को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं मजरों में व्याप्त पेयजल, विद्युत, सड़क, नाली, स्वास्थ्य एवं आवागमन जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया ज्ञापन में पशु अस्पताल रुकमा बुजुर्ग में पेयजल, विद्युत एवं आवागमन की समस्या, बरहुनीतीर में पेयजल एवं विद्युतीकरण, मडैयन के रिसाली का पुरवा में रास्ता एवं बिजली व्यवस्था, नयापुरवा एवं बरहुनीतीर में नाली मरम्मत, सपहा में जर्जर विद्युत केबल बदलने, छोटी बेलहरी एवं खेरवा में खराब हैंडपम्पों की मरम्मत, बेलौहनपुरवा एवं बम्भिया गांव में विद्युतीकरण, गोडा एवं रैपुरा के भैरम बाबा क्षेत्र के राधेश्याम के पुरवा में हैंडपम्प रिबोर एवं पेयजल आपूर्ति, तालाबों की खुदाई एवं सुन्दरीकरण, खांच चमरौडी एवं भीमपुर कालोनी में पेयजल संकट सहित मारकुंडी क्षेत्र के विभिन्न गांवों की पेयजल समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत मडैयन स्थित आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर एवं आवश्यक स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की मांग भी की गई, ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा ने जिलाधिकारी महोदय से मांग की कि जनहित से जुड़ी इन समस्याओं का शीघ्र संज्ञान लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, जिससे पाठा क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।
इस दौरान एड. प्रखर पटेल, समाजसेवी मुकेश कुमार, प्रान्शू पटेल, एड. रामचरन, वीरेंद्र सिंह, रजनीश, विपिन, कुलदीप, सागर पटेल, सुधीर, शिवशंकर, बबलू, प्रेम, मनीष, शिवकुमार, मोहित सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
चित्रकूट
पाठा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- by Netra 24 Times
- 23/05/2026
- 46 Views
- 7 days ago
