डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के सफल क्रियान्वयन हेतु आज दिनांक 09.05.2026 को जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त विवेचकगण को टैबलेट का वितरण किया गया । तीन नए कानूनों के तहत विवेचना को डिजिटल व समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से यह टैबलेट प्रदान किए गए हैं । इससे विवेचक मौके पर ही ई-एफआईआर, ई-साक्ष्य, डिजिटल पंचनामा, फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी अपलोड एवं केस डायरी अपडेट कर सकेंगे तथा तकनीक के प्रयोग से विवेचना में पारदर्शिता, गुणवत्ता व शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित होगा। सभी विवेचकों को टैबलेट संचालन एवं CCTNS/ICJS पोर्टल पर कार्यवाही हेतु प्रशिक्षित भी किया जा रहा है ।
सिद्धार्थनगर
तीन नए कानूनों के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त विवेचकगण को टैबलेट का वितरण किया गया तथा सभी विवेचकों को टैबलेट संचालन एवं कार्यवाही हेतु प्रशिक्षित भी किया जा रहा है
- by Netra 24 Times
- 09/05/2026
- 42 Views
- 3 weeks ago
