Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 05 मई 2026/जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्ति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि जिनका एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किये गये है उनसे सम्पर्क करके उनकी समस्याओं का समाधान करायें तथा ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए प्रेरित करंे। मुख्य विकास अधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को उसके निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बांसी को साफ-सफाई व्यवस्था व कूड़ा निस्तारण ठीक कराने का निर्देश दिया। मांस मछली की दुकानों को जमीन चिन्हित कर वहां स्थानान्तरित कराने का निर्देश दिया। सभी अधि0 अधि0 नगर पालिका /नगर पंचायत को निर्देश दिया कि आरओ/वाटर कूलर खराब हैं उनको ठीक कराकर संचालित करायें। मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को रोजगार सृजन योजना हेतु शासन से प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने तथा कैंप लगाकर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, सीएम युवा आदि के लाभार्थियों के आवेदन को अधिक से अधिक कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि व्यापारियों की समस्याओं को सम्बंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर निस्तारण करायें। व्यापारियों का कोई भी प्रकरण लम्बित न रहे। निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणो का संबधित विभाग को समय से निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया। उद्यामियों द्वारा जो भी प्रोजेक्ट लिया जाता है उसकी सब्सिडी समय से उसके बैंक खाते में प्रेषित करायें। पशुपालन विभाग, एमएसएमई, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद आदि के संबध में व्यापारियों की समस्याओ को सुनकर उसके शीघ्र निस्तारण हेतु संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त राज्य कर, लीड बैक अधिकारी आर के सिन्हा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत ज्ञान प्रकाश, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व अन्य सम्बंधित अधिकारी तथा व्यापारियों आदि की उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *