आज दिनांक 05.05.2026 को डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा चलाए जा रहे “महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिला सुरक्षा/जागरूकता अभियान” के क्रम में, प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में एवं शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में तथा अभय सिंह थानाध्यक्ष जोगिया के नेतृत्व में थाना जोगिया उदयपुर की मिशन शक्ति टीम एवं बीट पुलिस कर्मचारी क्षेत्र में सक्रिय रूप से भ्रमणशील थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि नन्दनी पुत्री सुखू निवासी ग्राम गोनहा, थाना जोगिया उदयपुर, जनपद सिद्धार्थनगर (उम्र लगभग 19 वर्ष), आज प्रातः घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जिससे परिजन अत्यंत चिंतित थे। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मिशन शक्ति टीम/बीट पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन की गई। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए उक्त युवती को तनजवा बंधे के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के उपरांत युवती की नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण सीएचसी जोगिया उदयपुर पर कराया गया तथा समस्त विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से परिजनों एवं स्थानीय जनता द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि सराहना की गई।
बरामद करने वाली मिशन शक्ति टीम का विवरण-
01.उ0नि0 अभय सिंह थानाध्यक्ष थाना जोगिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.उ0नि0 आनन्द शाही (प्रभारी मिशन शक्ति) थाना जोगिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.म0का0 सुशीला कुशवाहा थाना जोगिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.का0 सुधान्शु सिंह, का0 रवि गौड थाना जोगिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
