डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में, बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में अमित कुमार थानाध्यक्ष पथरा बाजार के नेतृत्व में आज दिनांक 03.05.2026 को थाना स्थानीय पर सूचना मिली की एक लडका जिसकी उम्र करीब 06 वर्ष है, ग्राम भग्गोभार चौराहे पर खडा है । जिसकी सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पथरा बाजार की कोबरा मोबाइल पुलिस द्वारा द्वारा लडके को बरामद कर थाना लाकर पूछ-ताछ किया गया तो लडके ने अपना नाम शानि पुत्र सूरज गुप्ता निवासी विशुनपुर थाना पथरा बाजार बताया । बालक के परिजनो को बुला कर बालक को परिजन को सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा थाना पथरा बाजार पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई और धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
सिद्धार्थनगर
थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द
- by Netra 24 Times
- 05/05/2026
- 92 Views
- 2 months ago

Previous Post