आज दिनांक 30.04.2026 को डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के अनुपालन के क्रम मे प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में, सुजीत राय, क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण मे प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय टीम द्वारा साड़ी तिराहा,पावर हॉउस तिराहा,सिद्धार्थ तिराहा,पेट्रोल पम्प तिराहा आदि स्थानों पर पीo एo सिस्टम से आम जनमानस को जागरूक किया गया तथा ब्लैक फ़िल्म में 01 , मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध 05 एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 02 वाहनों का चालान किया गया एवं सड़को के किनारे अवैध रूप से खड़े बड़े वाहनों को जिनसे दुर्घटना की प्रबल संभावना/जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी उनका M.V.Act के तहत चालान कर हटवाया गया एवं चार पहिया वाहनों मे सीटबेल्ट का प्रयोग न करना,बिना हेलमेट वाहन चलाना, गलत दिशा मे वाहन चलाने वालो वाहनों का चालान करने समेत कुल 112 वाहनों का चालान करते हुए ₹13,45,00/- शमन शुल्क की कार्यवाही करते हुए प्रत्येक दशा मे यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओ की संख्या मे भारी कमी लायी जा सके।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर यातायात पुलिस द्वारा सिद्धार्थनगर थानाक्षेत्र के साड़ी तिराहा,पावर हॉउस तिराहा,सिद्धार्थ तिराहा,पेट्रोल पम्प तिराहा आदि स्थानों पर संदिग्ध वस्तु/व्य़क्ति व दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चेक करने एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटना को कम करने हेतु अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी
- by Netra 24 Times
- 01/05/2026
- 100 Views
- 6 months ago
