एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसी सुश्री रोहनी यादव के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक बांसी मृत्युंजय पाठक मय टीम द्वारा शुक्रवार को मु0अ0सं0 007/2026 धारा 65(1),351(3),333 BNS व 3/4 पास्को एक्ट थाना बांसी से सम्बन्धित अभियुक्त को ग्राम मधुकरपुर से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त विशाल श्रीवास्तव पुत्र त्रिलोकी लाल निवासी मधुकरपुर कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक, हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव, हेड कांस्टेबल सन्तोष पाण्डेय मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर
बांसी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
- by Netra 24 Times
- 17/01/2026
- 216 Views
- 4 months ago
