Breking News
सिद्धार्थनगर 16 अक्टूबर 2026/की मेधावी बेटी श्रद्धा पांडेय ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में 600 में 581 अंक (96.83%) हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रद्धा पांडेय सांकेतिक रूप से एक दिन की जिलाधिकारी बनींसिद्धार्थनगर 16 अक्टूबर 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में विकास खण्ड बढ़नी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत औदही कला में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआसिद्धार्थ नगर 16 अक्टूबर 2026/शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना ढेबरुआ के कस्बा बढ़नी में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गयासिद्धार्थ नगर 16 अक्टूबर 2026/शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गयाथाना लोटन मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण, पुलिस की काउंसलिंग से पति-पत्नी के बीच सुलह थाना लोटन पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटीगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 15 अक्टूबर 2026/आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में आज जिला निर्वाचन कार्यालय में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों(EVM), प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गयासिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मेधावी छात्राओं को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दी गई जानकारी, दिव्या मिश्रा बनीं एक दिन की प्रभारी चिकित्सा अधिकारीडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना लोटन पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयाआयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 14/10/26 को नवरात्र पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में विशेष छापामार अभियान चलाया गयाचकबंदी का लाभ, खुशी विकास एवं पुनर्निर्माणमिशन शक्ति फेज- 6 अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे स्थापित दुर्गा पंडालो मे भ्रमणशील होकर महिलाओं/बालिकाओं को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा महिला अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा व हेल्पलाइन नम्बर, दहेज उत्पीड़न, नए कानून आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के बजहा बाजार में स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य से संवाद कर मानक के अनुरूप बच्चों के आने-जाने हेतु यातायात नियमों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना समाजवादी नेता स्व. बृजभूषण तिवारी का जीवन परिचय“ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान” कार्यक्रम का रिजर्व पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में हुआ सजीव प्रसारणसिद्धार्थनगर 13 अक्टूबर 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निर्माणाधीन विपश्यना केन्द्र, कपिलवस्तु का निरीक्षण किया गयाजनपदीय एण्टी थेफ्ट टीम व थाना बांसी पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्यवाही में ट्रैक्टर व ट्राली चोरी की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त को अवैध देशी तमंचे के साथ किया गया गिरफ्तार थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया
सिद्धार्थनगर

ग्राम परियोजना को नहीं मिला आकार, अधर में लटका निर्माणाधीन पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय

यूं तो उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों का पंचवर्षीय कार्यकाल समाप्त होने को है, लेकिन पूर्व प्रधानी कार्यकाल में ग्राम पंचायत निधि से कराये जाने वाले पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य अभी अधर में लटका हुआ है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं? आपको बता दें कि पूरा मामला विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत गजहड़ा का है। जहां कथित रूप से पंचायत भवन के रूप में कराये गये कार्य केवल नींव तक आने के बाद ठप हो गया है और तो वहीं सामुदायिक शौचालय में उसकी तत्कालीन लागत से अधिक का भुगतान होने के बाद भी आज भी ग्रामीणों के प्रयोग में नहीं आ रहा है। प्राप्त सूत्रों के मुताबिक इस मामले में वर्ष 2022 में अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड द्वारा जांच भी हुई थी, लेकिन वर्तमान स्थिति को लेकर कैमरे के सामने जिम्मेदार कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। वहीं जांच अधिकारी के पत्र संख्या-1581 दिनांक- 27.09.2022 की बात करें, तो उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट उपलब्ध करायी गयी है, जिसमे उनके द्वारा यह उल्लिखित किया गया है कि सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य मे 4,08,000,00 के स्थान पर 5,09,000.00 रुपये आहरित किये गये है। जांच अधिकारी द्वारा सामुदायिक शौचालय का जो फोटोग्राफ संलग्न किया गया है, वह बिल्कुल खण्डहर जैसा है एवं अधूरा है। ऐसी स्थिति में सामुदायिक शौचालय मद में आहरित की गई कुल धनराशि 5,09,000,00 रुपये वसूली योग्य है। वहीं जांच आख्या में पंचायत भवन निर्माण कार्य के सम्बन्ध में उल्लिखित किया गया है कि 20 लाख के प्राक्कलन के सापेक्ष 3,78,912.00 रुपये का भुगतान किया गया है। जांच आख्या के साथ संलग्न फोटोग्राफ में कराया गया कार्य पूरी तरह से मानक विहीन एवं निष्प्रयोज्य परिलक्षित हो रहा है। उपरोक्त दोनो कार्य आपके कार्यकाल के है। उन्होंने यह भी लिखा कि आपसे (पूर्व ग्राम प्रधान से) अपेक्षा की जाती है कि पत्र प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें कि क्यों न आपके विरुद्ध उ0प्र0 पंचायतराज अधिनियम 1947 की धारा-27 के अन्तर्गत दुरुपयोग की धनराशि 8,87,912.00 रुपये के 50 प्रतिशत भाग की वसूली भू-राजस्व के बकाये की भांति कर दी जायेगी? यदि नियत अवधि के भीतर आप द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही किया जाता है अथवा आप द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण सन्तोषजनक नही पाया जाता है, तो आपके विरुद्ध उ0प्र0 पंचायतराज अधिनियम 1947 की धारा-27 के प्राविधानों के अन्तर्गत गबन की गई धनराशि के 50 प्रतिशत भाग की वसूली भू-राजस्व के बकाये की भांति कर दी जायेगी, जिसके समस्त परिणामों के लिये आप व्यक्तिगत रुप से उत्तरदायी होंगे। खैर इसी मामले को लेकर गजहड़ा गांव के ग्राम प्रधान सहयोगी यार मोहम्मद ने पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय के विषय को लेकर तहसील समाधान दिवस में शिकायत की है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पंचायत भवन का निर्माण न होने के कारण अस्थाई रूप से पंचायत भवन बनाकर कार्य किया जा रहा है और आज भी गांव का सामुदायिक शौचालय स्वच्छ भारत मिशन को आइना दिखा रहा है। इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी शोहरतगढ़़ चन्द्रभूषण त्रिपाठी ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। पत्रावली मंगाकर उसे दिखवाता हूं, यदि नियम विरुद्ध कार्य हुआ है, तो निश्चित ही उचित कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

To install app on your device, tap the Share button in Safari. Scroll down and select 'Add to Home Screen'. Then tap 'Add' to place the app icon on your Home Screen.