Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

हर साल गेहूं की फसल में आग से लगने से होता है लाखों का नुकसान, अभी से प्रशासन से ठोस इंतजाम की उठी मांग

जनपद सिद्धार्थनगर में हर वर्ष गेहूं की फसल में लगने वाली आग किसानों के लिए गम्भीर संकट बनती जा रही है। आगजनी की घटनाओं में जिले भर में सैकड़ों बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो जाती है, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। महीनों की मेहनत और उम्मीद के साथ बोई गई फसल पल भर में नष्ट हो जाने से किसान कर्ज और भुखमरी की कगार पर पहुंच जाते हैं। वर्तमान समय में गेहूं की सिंचाई का दौर चल रहा है और आने वाले दिनों में फसल पकने की अवस्था में प्रवेश करेगी। ऐसे में खेतों में आग लगने की घटनाओं की आशंका और अधिक बढ़ जाती है। इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस और प्रभावी रणनीति नजर नहीं आ रही है। न तहसीलों में दमकल कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है और न ही दमकल वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। नव युवक ग्राम विकास समिति के संरक्षक एवं समाजसेवी राम वृक्ष गुप्ता ने इस गम्भीर समस्या पर चिन्ता जताते हुए प्रशासन से मांग की है कि आग से बचाव के लिए अभी से ठोस कार्ययोजना तैयार की जायें। उन्होंने खेतों के चारों ओर फायर लाइन बनाने, ग्राम स्तर पर निगरानी व्यवस्था लागू करने, सम्वेदनशील क्षेत्रों में दमकल की स्थायी तैनाती तथा किसानों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करने जैसे उपायों को तत्काल लागू करने की आवश्यकता बताई। समाजसेवी राम वृक्ष गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अपील की है कि इस वर्ष किसी भी कीमत पर गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाओं को रोका जाये, ताकि किसानों की मेहनत, फसल और आजीविका सुरक्षित रह सके। उन्होंने यह भी मांग की कि प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर दमकल स्टेशन की स्थापना की जाये तथा सभी तहसीलों में पर्याप्त संसाधनों से युक्त दमकल केन्द्र संचालित किये जायें, जिससे समय रहते आग पर काबू पाया जा सके और किसानों को भारी नुकसान से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *