थाना इटवा सभागार में सीओ पवीन प्रकाश एवं थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह की मौजूदगी में सोमवार को व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सड़क पर अतिक्रमण, रोड पर गाड़ियां खड़ी करना, बिना हेलमेट बाइक चलाना, बिना नम्बर व बिना कागजात के वाहन चलाना, सड़क की पटरियों पर ठेला लगाना, साथ ही दुकानों व घरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर व्यापारियों ने नालियों के पीछे ठेला व गाड़ियां लगाने पर सहमति जताई और इटवा को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में सीओ व थाना प्रभारी की पहल की सराहना की। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई और प्रशासन व व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया।
सिद्धार्थनगर
सीओ व थानाध्यक्ष की मौजूदगी में व्यापारियों के साथ बैठक का आयोजन, समाधान पर हुई चर्चा
- by Netra 24 Times
- 16/12/2025
- 309 Views
- 9 months ago
