Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

जिला कारागार सिद्धार्थनगर में मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्वेटर वितरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

जिला कारागार सिद्धार्थनगर में मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्वेटर वितरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अफ़रोज़ खान, कोषाध्यक्ष एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रुखसाना खान तथा जेल अधीक्षक  सचिन वर्मा के सहयोग से जिला कारागार परिसर में आयोजित किया गया। ठंड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत कारागार में निरुद्ध पात्र बंदियों को कुल 300 स्वेटर वितरित किए गए, जिससे शीत ऋतु में उन्हें आवश्यक राहत प्राप्त हो सके। स्वेटर वितरण के दौरान बंदियों के बीच सहयोग, संवेदना एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। यह पहल कारागार में निरुद्ध बंदियों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा। कार्यक्रम की एक विशेष कड़ी के रूप में मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष एवं मैक्स हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर, इटवा की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रुखसाना खान द्वारा महिला बैरक में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला बंदियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े सामान्य रोग, पोषण, स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। महिला बंदियों ने इस सत्र में सक्रिय सहभागिता भी की। जेल अधीक्षक सचिन वर्मा के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कारागार प्रशासन द्वारा ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्यपरक कार्यक्रमों को सहयोग प्रदान करना बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में बंदियों को राहत प्रदान करना तथा विशेष रूप से महिला बंदियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था, जिसमें मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का प्रभावी निर्वहन किया। मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पूर्व में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए स्वास्थ्य सहायता, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। ट्रस्ट ने भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में सेवा एवं सहयोग के कार्य निरंतर करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई है। इस अवसर पर डिप्टी जेलर मुकेश प्रकाश, अजीत चंद, महेश सिंह, प्रभारी अभिषेक पाण्डेय सहित अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।