पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष मिश्रौलिया राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के उच्च कम्पोजिट विद्यालय गोनरा में जाकर छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारें में जानकारी दी गयी तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। वहीं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं, के बारें में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्प लाइन, 1930 साइबर हेल्प लाइन नम्बर तथा नये कानून के बारें में जानकारी दी गयी। इस दौरान मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक बबुना यादव, उप निरीक्षक गोरखनाथ, कांस्टेबल बेचन यादव, महिला कांस्टेबल नीलम उपस्थित रहीं।
सिद्धार्थनगर
पुलिस ने उच्च कम्पोजिट विद्यालय गोनरा में छात्र/छात्राओं को महिला अपराध व नये कानून तथा साइबर अपराध सुरक्षा के बारें में किया जागरुक
- by Netra 24 Times
- 10/12/2025
- 106 Views
- 7 months ago
