Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर भाजपा कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने की SIR की समीक्षा

मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करता है:प्रियंका सिंह रावत

सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा/पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत रहीं। मुख्य अतिथि प्रियंका रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा का संकल्प है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे किसी भी अपात्र का नाम सूची में शामिल ना हो। उन्होंने कहा कि पहले मतदाता सूची में कई विसंगतियां थी जैसे एक व्यक्ति का कई स्थानों पर नाम होना या विस्थापित विलोपित व्यक्तियों के नाम सूची में बने रहना आदि शामिल है इससे मतदान प्रतिशत प्रभावित होता था। मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करता है विपक्ष इस अभियान को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है भाजपा सदैव राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखती है कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग कर सभी पात्र मतदाताओं के नाम को जोड़ने में सहायता करनी चाहिए। उन्होंने SIR में लगे पार्टी पदाधिकारी वह जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने में भरपूर सहयोग करें। बैठक में कार्य योजना भी बनाई गई की मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद सभी कार्यकर्ता अपने-अपने वोटो पर सूची का अध्ययन अवश्य करेंगे एवं समय पर दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करेंगे। बैठक में उपस्थित पूर्व मंत्री डॉ.सतीश द्विवेदी ने भी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के शुद्धिकरण,नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा बूथ स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उक्त अवसर पर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही,पूर्व जिलाध्यक्षगण बृज बिहारी मिश्र,लाल जी त्रिपाठी,राम कुमार कुंवर,पूर्व जिप.अध्यक्ष साधना चौधरी,कार्यक्रम संचालक/जिला महामंत्री विपिन सिंह,मंगल चौरसिया,मधुसुदन अग्रहरि,विजयकांत चतुर्वेदी,जिला मिडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,अजय उपाध्याय,फतेबहादुर सिंह,संतोष शुक्ला,अरविंद उपाध्याय,राजेंद्र पांडेय,घनश्याम मिश्र,फूलचंद जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहें।