Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
झांसी

स्कूल-हॉस्पिटल जाने के लिए भी रास्ता नहीं… झांसी में गांववालों ने रोकी ट्रेन, 1 घंटे तक किया हंगामा

झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के रोरा भटपुरा मार्ग पर अंडर ब्रिज निर्माण को लेकर शनिवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब गुस्साए ग्रामीण रेलवे पटरी पर उतर आए. मामला तब भड़क उठा जब निर्माण कार्य के चलते रेलवे फाटक को पूरी तरह बंद कर दिया गया. जिससे ग्रामीणों का बाहर निकलना तक दूभर हो गया. इस अचानक बंदी ने पूरे गांव की जीवनरेखा जैसी सड़क को ठप कर दिया और देखते ही देखते सैकड़ों लोग मानिकपुर रेलवे लाइन पर उतर आए.

गुस्साए ग्रामीणों ने झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर धरना दे दिया. प्रदर्शनकारियों ने झांसी-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन को रोरा स्टेशन पर करीब एक घंटे तक रोक दिया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. रेलवे और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हालात काफी बिगड़ चुके थे. ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की, ‘हम रास्ता नहीं छोड़ेंगे’ और ‘अंडर ब्रिज बना लो, पर हमें कैद मत करो’. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने बिना कोई वैकल्पिक रास्ता बनाए फाटक बंद कर दिया. जिससे गांव पूरी तरह घेराबंदी में बदल गया है.

स्कूल, इलाज और रोजमर्रा के रास्ते ठप

गांव के लोगों ने बताया कि तीन दिनों से कोई वाहन गांव में नहीं आ-जा पा रहा है. बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे, और बीमार या बुजुर्ग लोगों को इलाज के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. सबसे दिल दहला देने वाली बात यह सामने आई कि प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला को नाव से नदी पार कराना पड़ा, और रास्ते में ही उसने नांव में बच्चे को जन्म दे दिया. यह दृश्य जिसने देखा उसकी आंखें नम हो गईं. इस घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया.

एक ग्रामीण ने आक्रोशित लहजे में कहा कि ‘हम जानवर नहीं हैं, जो हमें बंद कर दो! फाटक बंद कर दिया, सड़क काट दी, अब कैसे जाएं अस्पताल या स्कूल.’

प्रशासन और रेलवे पर उठे सवाल

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार ललित पांडे और पुलिस बल ने स्थिति को संभाला. अधिकारीयों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर ट्रैक खाली कराया, तब जाकर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया. तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही एक वैकल्पिक मार्ग तैयार कराया जाएगा, ताकि लोगों को असुविधा न हो. लेकिन ग्रामीण इस आश्वासन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे. उनका कहना है कि अधिकारी सिर्फ बोलते हैं, कोई ठोस काम नहीं होता.

निर्माण एजेंसी पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने निर्माण कर रही एजेंसी और रेलवे विभाग पर भी लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि बिना नोटिस दिए, बिना किसी पूर्व तैयारी के रास्ता बंद कर दिया गया. ‘अगर यह निर्माण जरूरी था, तो पहले वैकल्पिक रास्ता क्यों नहीं बनाया गया?’ यह सवाल अब प्रशासन की गर्दन पर तना हुआ है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे में वैकल्पिक रास्ता नहीं खुला, तो वे एक बार फिर पटरी पर उतरकर रेल रोक आंदोलन शुरू करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *