Breking News
जोगिया ब्लॉक के ग्राम सेमरा खुर्द में टॉस उछाल कर मनोज कुमार संपादक ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ संपन्न हरीश भट्ट सिद्धार्थनगर संवाददाताटडिया बाजार के ग्राम प्रधान अनिल जायसवाल ककरही के पास गाय बचाने में हुए चोटिल मनोज कुमार पूर्वांचल प्रभारी सिद्धार्थनगर संवाददातामंडी जिला का रुंझ पोलिंग बूथ बनेगा प्रदेश का अपना ग्रीन बूथ : डॉ आनंद कागराबकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन रहा अलर्टथाना खेसरहा पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम परती बाजार की महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया संस्कार भारती का सिद्धार्थनगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्नशोहरतगढ़ क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने किसानों को डीजल , पेट्रोल व डीएपी-यूरिया उपलब्ध कराने की उठाई मांगजनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ईद-उल-जुहा (बकरीद पर्व) की नमाज़ व बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है पत्रकारों एवं पत्रकारिता के मसीहा थे स्वर्गीय बालेश्वर लाल :जयप्रकाश गोविन्द रावजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार का संदेशक्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना कठेला समयमाता पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक कर उनके चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय में जाना गया तथा प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों का भी मूल्यांकन अवलोकन किया गया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना इटवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम अहिराडीह की महिलाओं/बालिकाओ को नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में जागरूक किया गया थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया थाना मोहाना पुलिस द्वारा 01नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा खुनुवा पर अवैध तस्करी, संदिग्ध आवागमन व अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत रात्रि चेकिंग किया गया क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना बांसी के कस्बा बांसी में बांसी पुलिस के साथ फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया 
सिद्धार्थनगर

सांसद पाल ने लोकसभा सदन में तीन महत्वपूर्ण प्राइवेट मेम्बर बिल किये प्रस्तुत

लोकसभा के शुक्रवार के सत्र (5 दिसम्बर) में भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल के वरिष्ठ सांसद जगदम्बिका पाल ने तीन महत्वपूर्ण प्राइवेट मेम्बर बिल प्रस्तुत किये। ये विधेयक भारत की अवसंरचना क्षमता, डिजिटल डेटा सुरक्षा ढांचे तथा संविधान के आठवीं अनुसूची में भाषाई विस्तार को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लाये गये हैं।
1. इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट (मानिटरिंग एण्ड मैनेजमेन्ट) बोर्ड बिल,2024 – बिल संख्या 279/2024, पाल ने देश में जारी बड़े अवसंरचना परियोजनाओं की निगरानी, प्रबन्धन और पर्यवेक्षण हेतु एक स्वतन्त्र इन्फ्रास्ट्रक्चर
प्रोजेक्ट मानिटरिंग एण्ड मैनेजमेन्ट बोर्ड के गठन का प्रस्ताव रखते हुए विधेयक प्रस्तुत किया। इस बोर्ड का उद्देश्य परियोजनाओं के समयबद्ध निर्माण, लागत नियन्त्रण, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सम्बन्धित प्रक्रियाओं के समन्वित प्रबन्धन को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि यह तन्त्र भारत में चल रही मेगा परियोजनाओं को गति देगा और पारदर्शिता एवं दक्षता को मजबूत करेगा।
2. डिजीटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन (अमेंडमेंट) बिल, 2024 – 277/2024,  पाल ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 में संशोधन लाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्तावित संशोधन सेक्शन 9 एवं अन्य सम्बद्ध प्रावधानों में सुधार के माध्यम से नागरिकों की व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा को और अधिक मजबूत, स्पष्ट एवं उपभोक्ता-हितैषी बनाने की दिशा में है। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते डिजिटल भारत में नागरिकों की गोपनीयता की रक्षा सर्वोपरि है और यह विधेयक उसी दायित्व को आगे बढ़ाता है।
3. कॉन्स्टिट्यूशन (अमेंडमेंट) बिल, 2025 – बिल संख्या
163/2025, तीसरे प्राइवेट मेम्बर बिल के रूप में सांसद जगदम्बिका पाल ने संविधान की आठवीं अनुसूची में संशोधन का प्रस्ताव रखा, जिसके अन्तर्गत भारतीय सांकेतिक भाषा (Indian Sign Language – ISL) को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारतीय सांकेतिक भाषा को संवैधानिक मान्यता मिलने से न केवल देश के बधिर एवं श्रवणबाधित नागरिकों की भाषायी और शैक्षिक आवश्यकताओं को सम्मान मिलेगा, बल्कि उन्हें मुख्यधारा में न्याय, शिक्षा, रोजगार और संचार के अधिक समान अवसर प्राप्त होंगे। यह कदम समावेशन (inclusion) और सुगम्यता (accessibility) की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा और हमारे संविधान में निहित समानता एवं गरिमा के आदर्शों को व्यवहारिक रूप से साकार करने में सहायक होगा।