बिजली विभाग उपभोक्ताओं को दौड़-भाग से बचाने के लिए जगह-जगह कैम्प लगाकर उनकी मुश्किलों को आसान कर रहा है। उपभोक्ता कैम्पों पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, इससे उन्हें बिजली का बकाया बिल किश्तों में जमा करने की सुविधा मिलेगी और साथ ही सरचार्ज से भी छूट विभाग दे रहा है। शासन ने बकायेदारों को बिजली बिल जमा करने की सुविधा दी। शुक्रवार को बर्डपुर के यूसुफपुर में बिजली विभाग की ओर से एक मुश्त समाधान योजना का लाभ पहुंचाने के लिए कैम्प लगाया गया। वहीं उपभोक्ता जो अधिक बकाया होने की वजह से अब तक नहीं जमा कर सके हैं। ऐसे बकाएदारों को बकाया बिजली किश्तों में देने की सुविधा दी जा रही है। उनकी मासिक किश्त बंध जायेगी, जो हर माह आने वाले बिजली बिल के साथ आयेगी। उसे नई बिल के साथ जमा करना होगा। वहीं यूसुफपुर मे लगे बिजली विभाग के कैम्प में सदर विधायक श्यामधनी राही ने लोगों को जागरूक किया। बिजली विभाग समाधान कैम्प में जेई अरुण कुमार, संविदा कर्मी सन्तोष यादव, रामजीत गौड़, बाबूलाल, गोपाल मौर्या, राकेश गौतम, होली प्रधान सहित तमाम लोग उपस्थिति रहे।
सिद्धार्थनगर
बिजली विभाग समाधान योजना के लिए यूसुफपुर में लगा कैम्प
- by Netra 24 Times
- 06/12/2025
- 112 Views
- 9 months ago
