समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डा0 धीरेन्द्र यादव ने जनपद सिद्धार्थनगर के बर्डपुर में एक ‘SIR चौपाल’ का आयोजन किया। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय लोगों को SIR फॉर्म शत प्रतिशत भरने के लिए जागरूक करना था। विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़़ के प्रभारी डा0 धीरेन्द्र यादव ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ संवाद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी व्यक्ति SIR फॉर्म भरने से वंचित न रहे। डा0 धीरेन्द्र यादव 4 दिसम्बर से अपनी कई टीमों के साथ शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र और पूरे जिले में लगातार ‘SIR चौपाल’ जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत वे लोगों को SIR फॉर्म भरने में सहायता भी प्रदान कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रमोद यादव, कृष्णा नन्दन, वीरेन्द्र कुमार, विकास, सत्यम, जोगेन्द्र, बृजेश, संजय, पूर्व प्रधान हरिश्चन्द्र यादव, विशाल, अनिल, विनोद और इश्तियाक सहित कई क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
समाजवादी पार्टी ने बर्डपुर में चलाया ‘SIR चौपाल’, शत – प्रतिशत SIR फॉर्म भरने के लिए किया जागरूक
- by Netra 24 Times
- 12/12/2025
- 116 Views
- 9 months ago
