Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

जगदम्बिका पाल ने लोकसभा में जीरो आवर के दौरान रेलवे मालगोदाम श्रमिकों का उठाया मुद्दा

वरिष्ठ सांसद जगदम्बिका पाल ने गुरुवार को लोकसभा में जीरो आवर के दौरान भारतीय रेलवे के मालगोदामों में काम करने वाले श्रमिकों की स्थिति का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया और सरकार से इनके हितों की रक्षा हेतु शीघ्र नीति हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। पाल ने अपने वक्तव्य की शुरुआत प्रधानमंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को धन्यवाद देते हुए कहा कि चार नये श्रम संहिताओं (Labour Codes) के माध्यम से देश के श्रमिकों के कल्याण और पारदर्शिता के लिए ऐतिहासिक सुधार लागू किये हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे मालगोदामों में कार्यरत श्रमिक देश की सप्लाई चेन की रीढ़ हैं। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान इन श्रमिकों ने जोखिम उठाकर आवश्यक वस्तुएं, दवाइयाँ और अनाज देश के हर कोने तक पहुँचाने में अभूतपूर्व योगदान दिया। पाल ने इसे “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना का सजीव उदाहरण बताया। उन्होंने चिन्ता जताई कि लगातार 24×7 काम कर रेलवे की आय, संचालन क्षमता और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के बावजूद कई स्थानों पर इन श्रमिकों को पहचान-पत्र, सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, बुनियादी संरचना तथा पारदर्शी वेतन व्यवस्था जैसी आवश्यक सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है। श्रम मंत्रालय द्वारा प्राप्त रिपोर्टें भी इन कमियों की पुष्टि करती हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश की लॉजिस्टिक्स प्रणाली को मजबूत करना आवश्यक है और इसके लिए उन श्रमिकों की सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित करना उतना ही जरूरी है, जो प्रतिदिन देश की अर्थव्यवस्था को अपने कन्धों पर ढोते हैं। पाल ने सरकार से आग्रह किया कि श्रम मंत्रालय द्वारा रेलवे मालगोदाम श्रमिकों की वास्तविक स्थिति पर चल रही नीति-निर्माण प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर उचित निर्णय लिया जायें। उन्होंने श्रम मंत्री से यह भी अनुरोध किया कि महाराष्ट्र के माथाडी बोर्ड और भारतीय खाद्य निगम (FCI) के मजदूरों के लिए गठित निगम की तर्ज पर रेलवे माल गोदाम श्रमिकों के लिए भी एक बोर्ड या कॉरपोरेशन के गठन पर विचार किया जायें। ऐसी व्यवस्था से इन श्रमिकों को उचित वेतनमान, पहचान-पत्र, सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षित कार्य-परिसर सुनिश्चित किया जा सकेगा। सांसद जगदम्बिका पाल ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि सरकार इस विषय पर संवेदनशीलता से विचार करेगी और इन अनदेखे कोविड-योद्धाओं को उनका उचित अधिकार और सम्मान अवश्य प्रदान करेगी।