विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण -2025 मे अपने बूथ के सभी मतदाताओं को ससमय गणना प्रपत्र सभी मतदाताओं के घर जा कर वितरण कर एवं उनसे प्राप्त कर पूर्ण रूप से डिजिटाइज करने मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले blo सुग्रीम यादव (शिक्षा मित्र )व अरुण कुमार ( रोजगार सेवक )एवं संध्या साहनी को शिवशरणप्पा जी. एन. ,जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर व गौरव श्रीवास्तव , अपर जिलाधिकारी (वि 0/रा 0), सिद्धार्थनगर एवं महबूब अंसारी, नायब तहसीलदार, शोहरतगढ़ द्वारा प्रशस्ति पत्र व शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण -2025 के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कर्मचारियों ने उल्लेखनीय योगदान दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय, सिद्धार्थनगर द्वारा सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और ससमय गणना प्रपत्र मतदाताओं से प्राप्त कर ससमय डिजिटाइज़ करने का आह्वान किया और शुभकामनायें दी।
सिद्धार्थनगर
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण -2025 मे अपने बूथ के डिजिटाइज करने मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी BLO को प्रशस्ति पत्र व शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया
- by Netra 24 Times
- 22/11/2025
- 120 Views
- 9 months ago
