लोटन ब्लॉक क्षेत्र के सिकरी बाजार में लगने वाले छह दिवसीय भव्य वार्षिक मेले का गुरुवार को सांसद जगदम्बिका पाल ने अवलोकन कर शुभारम्भ किया। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय व्यापार, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र मौर्य उर्फ टाईगर ने बताया कि यह मेला छह दिनों तक संचालित होगा। इस दौरान स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिसके चलते आयोजन स्थल में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष द्विगनारायन सिंह, मेला प्रबन्धक मणिकान्त शुक्ला, मण्डल महामन्त्री रूद्र नारायण पाण्डेय, मेला कोषाध्यक्ष वजहुद्दीन, मेला सचिव रमेश पाण्डेय, सन्दीप मद्धेशिया, हीरालाल मद्धेशिया, राकेश पाण्डेय, मिथलेश तिवारी सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है – सांसद जगदम्बिका पाल
- by Netra 24 Times
- 22/11/2025
- 124 Views
- 9 months ago
