थाना खेसरहा ग्राम के कासडीह मे बारात मे डी0जे0 पर नाचने की बात को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की निर्मम हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना मे संलिप्त 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त आला क़त्ल बरामद किया गया
गिरफ्तार अभियुक्तगण को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया दिनांक 22/23.05.2026 की रात मे थाना खेसरहा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कासडीह मे बारात मे डी0जे0 बजाने व नाचने की बात को लेकर मारपीट कर नवयुवक की निर्मम हत्या कर दी गयी थी। इस सूचना पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया […]