जनपद सिद्धार्थनगर में मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के अंतर्गत आज सेंट जेवियर स्कूल में 12 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहन चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित परिवहन के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान अन्य स्कूली वाहनों का भी प्रवर्तन कार्रवाई के तहत निरीक्षण किया गया। वहीं, एक मालवाहक वाहन को ओवरलोडिंग के आरोप में सीज (बंद) किया गया। इसके अलावा विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में 12 वाहनों का चालान भी किया गया।
प्रशासन ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर: मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत स्कूल वाहनों की जांच, 12 वाहनों का चालान
- by Netra 24 Times
- 16/07/2026
- 6 Views
- 2 hours ago
