Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

AIMIM सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति व राज्यपाल को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के माध्यम से सौपा ज्ञापन

जिला अध्यक्ष निशात अली ने कहा हम AIMIM पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, इस ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट शब्दों में यह दर्ज कराना चाहते हैं कि हालिया घटनाक्रम संविधान, कानून और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का खुला बलात्कार है। मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा एक महिला के धार्मिक पहनावे (हिजाब) को सार्वजनिक रूप से खींचना न तो कोई “साधारण हरकत” है और न ही कोई “मज़ाक”, बल्कि यह सत्ता के नशे में किया गया महिला अपमान, धार्मिक दमन और संविधान विरोधी कृत्य है। यह घटना दर्शाती है कि सत्ता में बैठे लोग स्वयं को कानून से ऊपर समझने लगे हैं। इस घृणित कृत्य के बाद मंत्री  संजय निषाद द्वारा यह कहना कि “हिजाब ही तो खींचा है, कुछ और तो नहीं किया” । दरअसल महिला की देह, गरिमा और सम्मान को तुच्छ बताने वाला बयान है, जो यह सिद्ध करता है कि सत्ताधारी दल में महिलाओं के सम्मान को लेकर अपराधी मानसिकता व्याप्त है। ऐसा बयान यौन उत्पीड़न जैसे अपराधों को सामाजिक स्वीकृति देने की दिशा में खतरनाक संदेश देता है।

संवैधानिक, दंडात्मक एवं न्यायिक उल्लंघन –

यह पूरा प्रकरण निम्नलिखित प्रावधानों का स्पष्ट, जानबूझकर एवं घोर उल्लंघन है-

1. अनुच्छेद 14 – समानता के अधिकार का खुला हनन

2. अनुच्छेद 15 (1) – धर्म एवं लिंग के आधार पर भेदभाव

3. अनुच्छेद 19 (1) (a) अभिव्यक्ति व पहनावे की स्वतंत्रता

4. अनुच्छेद 21 – जीवन, स्वतंत्रता व गरिमा का अधिकार

5. अनुच्छेद 25 – धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला

भारतीय न्याय संहिता का उल्लंघन-

बीएनएस धारा 74 महिला की मर्यादा भंग

बीएनएस धारा 79 – महिला की लज्जा का अपमान

सार्वजनिक पद का दुरुपयोग संवैधानिक कदाचार

न्यायिक दृष्टांत-

विशाखा बनाम राजस्थान राज्य (1997) – सार्वजनिक स्थान पर महिला की गरिमा सर्वोपरि

नालसा बनाम भारत संघ (2014) – गरिमा के साथ जीना मौलिक अधिकार

अपर्णा भट बनाम मध्य प्रदेश राज्य (2021) न्यायालय की सख़्त टिप्पणी महिलाओं के विरुद्ध असंवेदनशील सोच पर

हमारी गैर-परक्राम्य मांगें-

1. मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार द्वारा तत्काल सार्वजनिक माफी एवं नैतिक ज़िम्मेदारी स्वीकार की जाए।

 2. मंत्री श्री संजय निषाद को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर उनके बयान पर आपराधिक कार्रवाई की

3. पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए।

4. पीड़ित महिला चिकित्सक को सुरक्षा, सम्मान एवं मुआवज़ा प्रदान किया जाए।

5. महिला एवं अल्पसंख्यक सम्मान से जुड़े मामलों में सत्ताधारी व्यक्तियों हेतु शून्य सहनशीलता नीति लागू।

यदि इस गंभीर, संवेदनशील एवं संविधान विरोधी प्रकरण में शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो यह माना जाएगा कि शासन-प्रशासन स्वयं महिला अपमान और अल्पसंख्यक उत्पीड़न का संरक्षक बन चुका है, जिसके विरुद्ध पार्टी लोकतांत्रिक, कानूनी एवं जनांदोलनात्मक मार्ग अपनाने को बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी। इसलिए संविधान की सर्वोच्चता बनाए रखने हेतु तत्काल हस्तक्षेप कर कार्रवाही सुनुश्चित करें।