समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
आज दिनांक 17.10.2026 को उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के तहसील शोहरतगढ़ पर पिंक समाधान दिवस/ मिशन शक्ति तहसील दिवस में जनसुनवाई किया गया ।जनसुनवाई के दौरान थाना क्षेत्र से आयी महिलाओं / बालिकाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।महोदय द्वारा मिशन शक्ति के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। उपस्थित महिलाओं / बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 1098 तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। उक्त पिंक समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय थाना शोहरतगढ़ तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
