जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा मा0 जनपद प्रभारी मंत्री/मा0 मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग, उ0प्र0 सरकार अनिल राजभर एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। बैठक में मा0 जनपद प्रभारी मंत्री/मा0 मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग, उ0प्र0 सरकार अनिल राजभर ने बताया कि दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को मिले तथा विकास खण्डों पर कैम्प लगाकर लोगो को मौके पर योजनाओं का लाभ दिया जाये। आर्शीवाद का दिया के अन्तर्गत सभी धार्मिक स्थलों, शहीद स्थल, महापुरूष स्मारक, आंगनबाड़ी केन्द्रों, कस्तूरबा विद्यालय एवं अन्य सभी लोगो के घरो पर दिया जलवाये ।अमृत सरोवरो एवं नगर निकायों/ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण कराये। सभी लोग समन्वय बनाकर टीम भावना के साथ काम करे जिससे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा सके। जनता के बीच जाकर उन्हें योजनाओं के बारे में बताये। होर्डिंग्स/बैनर लगवाकर व्यापक प्रचार प्रसार कराये। मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी का 25 वर्ष तथा मा0 मुख्यमंत्री के 10 वर्षो का कार्यकाल स्वर्णिम कार्यकाल है। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण का पूरा सहयोग रहेगा। मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी कार्यक्रमों में जनभागीदारी हो। जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा कि कैम्प में लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराये।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाना तथा सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को आशीर्वाद का दीया अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके तहत जिले के प्रमुख मंदिरों, घाटों, महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घरों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कार्यक्रम की प्रभावी तैयारी और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग को विद्यालयों में भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित कराने को कहा। साथ ही बुद्धिजीवियों के माध् यम से युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विकास, नवाचार, सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इनमें हेल्दी बेबी प्रतियोगिता, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का सम्मान तथा बच्चों को कॉमिक बुक्स, पौष्टिक फल और मिठाई का वितरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर जिन नागरिकों के जीवन में उल्लेखनीय सकारात्मक बदलाव आया है, उनकी सफलता की कहानियों को अभियान के दौरान प्रमुखता से सामने लाया जाए। इसके लिए लाभार्थियों की शॉर्ट फिल्म और रील तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने के निर्देश दिए गए, ताकि योजनाओं के वास्तविक प्रभाव की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। सभी ग्राम पंचायतों और वार्डों में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक स्तर पर आयोजित करने तथा अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रमों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के आयोजन में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पर्यटन, ग्राम्य विकास, सूचना, पंचायतीराज, नगर विकास, बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा समेत सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्…
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 13 सितम्बर 2026/सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबध में मा0 जनपद प्रभारी मंत्री/मा0 मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग, उ0प्र0 सरकार अनिल राजभर की अध्यक्षता एवं मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, प्रशासन जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई
- by Netra 24 Times
- 14/09/2026
- 16 Views
- 1 day ago
