डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के निर्देशन में अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर द्वारा आज दिनांक 13.09.2026 को चौकी बिस्कोहर थाना त्रिलोकपुर पर आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु गणेश प्रतिमा स्थापित करने वालों, डी0जे0 धारकों तथा संभ्रांत नागरिकों व पत्रकार बन्धुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कर उच्चाधिकारीगण के आदेश निर्देश से अवगत कराते हुए सभी को शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्वक त्यौहार मनाने हेतु अपील की गयी । बैठक में मौजूद सभी व्यक्तियों से त्यौहार के दृष्टिगत शासन/उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त गाइडलाइन से अवगत कराया गया । इस दौरान अमित शाही चौकी प्रभारी विस्कोहर व थाना त्रिलोकपुर के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
सिद्धार्थनगर
थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर द्वारा आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी व विश्वकर्मा पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थानाक्षेत्र के संभ्रात व्यक्तियों, धर्मगुरुओं आयोजकों के साथ चौकी बिस्कोहर थाना त्रिलोकपुर पर की गई पीस कमेटी की गोष्ठी
- by Netra 24 Times
- 13/09/2026
- 14 Views
- 2 days ago

Previous Post