डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में , प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ निर्देशन में पवन कुमार मौर्य थानाध्यक्ष थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 13.09.2026 को थाना चिल्हिया पर आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी व विश्वकर्मा पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजकों, डी0जे0 धारकों तथा संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं व पत्रकार बन्धुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी तथा उच्चाधिकारीगण के आदेश निर्देश से अवगत कराते हुए सभी को शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्वक त्यौहार मनाने हेतु अपील की गयी। इस दौरान थाना शिवनगर डिडई के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
सिद्धार्थनगर
थानाध्यक्ष चिल्हिया द्वारा आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी व विश्वकर्मा पूजा के दृष्टिगत थानाक्षेत्र चिल्हिया के संभ्रात व्यक्तियों, धर्मगुरुओं आयोजकों के साथ की गयी पीस कमेटी की गोष्ठी
- by Netra 24 Times
- 13/09/2026
- 12 Views
- 2 days ago
