डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान के कुशल निर्देशन में महिला थाना सिद्धार्थनगर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा पारिवारिक विवादों के निस्तारण एवं परिवारों को बिखरने से बचाने हेतु निरंतर प्रभावी काउंसलिंग की जा रही है। मिशन शक्ति टीम द्वारा आज दिनांक 13.09.2026 को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व में काउंसलिंग टीम द्वारा पारिवारिक विवादों से संबंधित 11 मामलों में दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा आपसी बातचीत, समझा एवं काउंसलिंग के माध्यम से उनके मध्य उत्पन्न मनमुटाव को दूर कराया गया तथा काउंसलिंग के उपरांत सभी 11 जोड़ों ने आपसी मतभेद समाप्त कर साथ रहने की सहमति व्यक्त की, जिसके पश्चात उन्हें हंसी-खुशी एक साथ विदा किया गया । मिशन शक्ति केन्द्र की यह पहल परिवारों को टूटने से बचाने तथा महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के साथ काउंसलिंग टीम की म0हे0आ0 रीना,आरक्षी प्रियंबदा सिंह, म0आ0 संगीता, म0आ0 प्रगति, म0आ0 शिखा खरवार ,म0आ0 शिवानी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
विदा किए गए परिवारों का विवरण——
01.अनीता पत्नी अवधेश चौहान साकिन बाजरा भारी थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.छाया पत्नी बृजेश कुमार साकिन सूर्य कुड़ियां थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.राजिया पत्नी हाफिजुल्लाह साकिन थाना व जनपद सिद्धार्थ नगर ।
04.बंदना पत्नी धर्मेंद्र सा0 मदनपुर थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थ नगर ।
05.गजल फातिमा पत्नी मेंराज अब्बास सा0 हल्लौर थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
06.सुशीला पत्नी बृजेश ग्राम बनौला थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
07.रीमा पत्नी राजकुमार ग्राम कुशलपुर थाना बासी जनपद सिद्धार्थनगर ।
08.शहजादी पत्नी रियाज ग्राम महुआ टोला चिछौरी थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
09.रजनी पत्नी दीपक ग्राम सनई थाना सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थ नगर ।
10.खुशबू पत्नी दीपक मौर्य ग्राम असनहरा थाना शिवनगर डीडई जनपद सिद्धार्थनगर ।
11.शहीदुननिशा पत्नी नफीस सा0 पटना थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर ।
