डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण में व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहतगढ़ के निर्देशन व थानाध्यक्ष नरायन लाल श्रीवास्तव थाना कठेला समय माता के नेतृत्व में आज दिनांक13.09.2026 को मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत बालिकाओं/महिलाओं को सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर देश के सामने एक नयी मिशाल बनाकर पेश करने हेतु जागरूक किया गया जिसमें ग्राम औरहवा थाना कठेला समयमाता में उपस्थित बालिकाओं/महिलाओं द्वारा इस कार्यक्रम को बहुत ही उपयोगी बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारे आत्मविश्वास को मजबूत करते है तथा हमे अपने जीवन मे मजबूती के साथ सशक्त एवं निडर होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है । सार्वजनिक स्थलो जैसे चौराहो/बाजारो/कोचिंग संस्थान को असमाजिक तत्वो व शोहदों/मनचलों से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी/अभ्रदता/अश्लील प्रदर्शन व टिप्पणिओ कि घटना से बचने हेतु सभी को शासन द्वारा जारी महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन जैसे- 1090 वुमेन पावर हेल्पलाइन, यू0पी0 112 पुलिस सहायता हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 102 एम्बुलेंस सेवा (गर्भवती महिलाओं के लिए), 101 अग्निशमन हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 9454458050 थाने का सीयूजी नंबर, 9454408325 सीयूजी नंबर मिशन शक्ति केन्द्र से सम्बन्धित सेवाओं, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्राविधान(कवच परियोजना), नये अपराध, प्रौद्योगिकी एवं फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग से जुड़े प्राविधान तथा पीड़ित-केंद्रित प्राविधानों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया एवं हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं से संबंधित पैम्फलेट भी वितरित किए गये ।
मिशन शक्ति टीम थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर।
01. उ0नि0 शिवशंकर शर्मा,उ0नि0 नागेंद्र प्रसाद यादव ,
02.म0का मीरा रानी, म0का0 अल्का कुमारी, म0का0 प्रिया
